रुडकी, मई 26 -- रुड़की, संवाददाता। पाड़ली गुर्जर गांव में फायरिंग मामले में पुलिस ने फरार चल रहे एक और आरोपी सोमवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा और एक कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित पाड़ली गुर्जर में करीब एक माह पूर्व एक ग्रामीण के घर पर रात के समय बाइक सवार युवकों ने फायरिंग की थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने कुछ दिन पूर्व एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सोमवार की शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक लाठरदेवा तिराहे के पास खड़ा है।कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि फायरिंग मामले में विपुल बांकला निवासी गांव बांकला, थाना रामपुर मनिहारन जिला सहारनपुर को गिरफ्तार किया है। युवक ...