दरभंगा, मई 20 -- दरभंगा। प्लस टू उच्च विद्यालय, सुन्दरपुर बेला में कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विवि के शिक्षा शास्त्र, बीएड प्रशिक्षण के समापन के बाद विदाई सह सम्मान समारोह हुआ। अध्यक्षता प्रधानाचार्य व संचालन छात्रध्यापक सौरभ कुमार ने किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि पाठ योजना का उद्देश्य बच्चों के सामने आने वाले कल की चुनौतियों के लिए शिक्षकों को तैयार करना है। मुख्य अतिथि सह पर्यवेक्षक डॉ. अवन कुमार राय ने कहा कि पाठ योजना शिक्षण के क्षेत्र में आधारभूत संरचना है। इसके बिना पूर्ण शिक्षक बनना अंसभव है। पाठ योजना शिक्षण प्रकिया को व्यवस्थित और प्रभावी बनाती है। समारोह में शिवानंद कुमार, अक्षय कुमार, मनीष कुमार, योगेन्द्र कुमार, धर्मेद्र कुमार, दीपक कुमार, ओमकार कौशिक, निशांत कुमार, नितेश कुमार, रोहित कुमार, श्रवण कुमार, रौशन कुमार, सोहेब अंस...