गया, मार्च 22 -- वासंतिक नवरात्र में जिले के प्रमुख देवी मंदिरों की रौनक बढ़ी हुई है। मंदिरों में सुबह से श्रद्धालु मां दुर्गे की आराधना को पहुंच रहे हैं। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालु पाठ भी कर रहे हैं। शहर में शक्तिपीठ मां मंगला गौरी मंदिर में हर दिन सैकड़ों श्रद्धालु आ रहे हैं। अगले सुबह से लेकर दोपहर तक मां मंगला के दर्शन पूजन को कतार लग रही है। घंटे दो घंटे लाइन में रहने के बाद महिला - पुरुष श्रद्धालु मां मंगला के चरणों में मत्था टेक रहे हैं। मां मंगला गौरी मंदिर परिसर में दर्जनों श्रद्धालु नवरात्र का पाठ कर रहे हैं। मंदिर प्रबंधन की ओर से श्रद्धालुओं के साथ ही पाठ करने वाले भक्तों के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। जय मां मंगला गौरी प्रबंध कारिणी समिति की ओर से मंदिर की विशेष सजावट की गई है। अतिरिक्त शेड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.