उन्नाव, मार्च 26 -- बांगरमऊ। नवरात्र अष्टमी पर नगर के नानामऊ मार्ग स्थित बाबा दुर्गेश्वर मंदिर में श्रीरामनवमी शोभायात्रा समिति से श्रद्धा और भक्ति के साथ श्रीराम चरितमानस पाठ हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं, युवा और समिति सदस्य उपस्थित रहे। मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्तिमय वातावरण बना रहा और भगवान श्रीराम के जयकारों से माहौल गूंज उठा। समिति सदस्यों ने बताया कि 27 मार्च दोपहर 01 बजे मंदिर परिसर से भव्य श्रीराम शोभायात्रा निकाली जाएगी। यात्रा नगर के विभिन्न मोहल्लों और मार्गों से होते हुए धार्मिक उत्साह के साथ आगे बढ़ेगी। इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालु पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत करेंगे। समिति के अनुसार शोभायात्रा का समापन नगर के श्रीराज राजेश्वरी माता मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया जाएगा। मंदिर समिति के पदाधिक...