जहानाबाद, अप्रैल 4 -- करपी, निज संवाददाता। प्रखंड संसाधन केंद्र करपी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए टेक्स्ट बुक के माध्यम से प्राप्त पाठ्य पुस्तकों के वितरण कार्य शुरू कर दिया गया है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (प्राथमिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा अभियान) नीरज कुमार ने पहुंचकर पूरे वितरण व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने गोदाम में रखी गई पुस्तकों की उपलब्धता, विषयवार एवं कक्षावार पैकेजिंग, वितरण रजिस्टर तथा विद्यालयवार सूची का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी स्थिति में पुस्तकों के वितरण में देरी नहीं होनी चाहिए और सभी विद्यालयों तक समय पर पुस्तकों की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रारंभ से ही सुचारु रूप से चल सक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.