आगरा, जनवरी 22 -- केन्द्रीय हिंदी संस्थान के अध्यापक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का गुरुवार को समापन हुआ। इस अवसर पर निदेशक प्रो. सुनील बाबुराव कुलकर्णी ने कहा कि शिक्षा के साथ पाठ्यसहगामी गतिविधियां व्यक्तित्व के समग्र विकास के लिए आवश्यक हैं। दो दिनों में रंगोली, समूह अभिनय, एकल एवं समूह नृत्य, गायन और फैंसी ड्रेस जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें कुल 234 शिक्षक प्रशिक्षणार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। मुख्य अतिथि प्रो. हरि शंकर ने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि संस्थान का परिसर भारतीय संस्कृति और लोक कलाओं की विविधता का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत करता है। विभागाध्यक्ष प्रो. चंद्रकांत कोठे ने परिणाम घोषित कर सभी को बधाई दी। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. प्रणीता मिश्रा ने किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.