संभल, फरवरी 17 -- आईसीएसई की परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। वहीं, सीबीएसई की परीक्षाएं मंगलवार से और यूपी बोर्ड की परीक्षा में मात्र एक दिन ही शेष हैं। छात्र किसी तरह का तनाव न लें। सबसे पहले अपने पाठ्यक्रम को अच्छी तरह से समझें और महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान केंद्रित करें। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अब तक की गई तैयारियों को परिपक्व करने की जरूरत है। मंगलवार को सीबीएसई और बुधवार से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं हैं तो अब बच्चों को किसी तरह का तनाव लेने की जरूरत नहीं है। पुराने प्रश्न पत्रों को हल करने से परीक्षाओं के पूछने के तरीके के बारे में पता चल जाएगा। इसके अलावा दो-तीन वर्षों के मॉडल पेपर जरूर देख लें। एक्सपर्ट्स का मानना है कि जितनी पढ़ाई की है, उसी को रिवाइज करने की जरूरत है। नियमित रूप से अभ्यास करें और अपने नोट्स को संशोधित करें। अगर आपको ...