हल्द्वानी, अप्रैल 16 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। स्थानीय पाठ्यक्रम की विसंगतियों और स्नातक परीक्षाओं के निराशाजनक परिणामों को लेकर गुरुवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने उच्च शिक्षा निदेशालय में जोरदार प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं ने कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए निदेशालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और निदेशक प्रो.वीएन खाली का घेराव किया।प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता मेहुल साह ने बताया कि स्नातक पंचम सेमेस्टर में बड़ी संख्या में विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हुए हैं। वर्तमान एनईपी व्यवस्था में स्पेशल बैक परीक्षा का प्राविधान न होने के कारण फेल हुए छात्रों को अपना एक कीमती साल बर्बाद करना पड़ रहा है। छात्रों की मांग है कि अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित की जाए और पा...