पाठा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर बुमुमो का प्रदर्शन
चित्रकूट, मई 23 -- चित्रकूट। पाठा क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर एडीएम वित्त एवं राजस्व चंद्रशेखर को ज्ञापन सौंप। अवगत कराया कि पाठा के गांवों व मजरों में पेयजल, विद्युत, सड़क, नाली, स्वास्थ्य जैसी समस्याओं से लोग जूझ रहे है। पशु अस्पताल रुकमा बुजुर्ग में पेयजल, विद्युत एवं आवागमन की समस्या है। बरहुनीतीर में पेयजल व विद्युतीकरण की समस्या से लोग परेशान है। मडैयन स्थित आयुष्मान स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टर समेत स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती होनी चाहिए। इस दौरान प्रखर पटेल, मुकेश, प्रांशू पटेल, रामचरन, वीरेंद्र सिंह, रजनीश, विपिन, कुलदीप, सागर पटेल, सुधीर, शिवशंकर, बबलू, प्रेम, मनीष, शिव कुमार, मोहित आदि लोग मौजूद रहे। अवैध कब्जे से जलनिकासी बाधित, मासूम गिरकर घायल यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.