चित्रकूट, मार्च 22 -- चित्रकूट। संवाददाता पाठा क्षेत्र की समस्याओं को हल कराने के लिए समाजसेवी रोहित सिंह पटेल की अगुवाई में रविवार को एलआईसी तिराहा स्थित शहीद स्मारक परिसर में क्रमिक अनशन शुरू किया गया। लामबंद लोगों ने समस्याओं को लेकर नारेबाजी की। समाजसेवी ने बताया कि पाठा क्षेत्र में बिजली, पानी, स्वास्थ्य, सड़क आदि की समस्याएं है। देवांगना घाटी से मारकुंडी मार्ग के चौड़ीकरण की जरुरत है। कई बार ज्ञापन देने के बाद भी प्रशासन ने समस्याओं का निराकरण नहीं किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...