चित्रकूट, मार्च 23 -- चित्रकूट, संवाददाता। पाठा क्षेत्र की समस्याओं को हल कराने की मांग को लेकर शहीद पार्क में दो अलग-अलग टेंट लगाकर कार्यकर्ता आवाज बुलंद करने में जुटे है। बुमुमो कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष प्रखर पटेल के साथ पिछले कई दिन से आंदोलन में डटे है। जबकि समाजसेवी रोहित सिंह पटेल लगातार दूसरे दिन समर्थकों के साथ क्रमिक अनशन में बैठे रहे। आंदोलनकारियों ने समस्याएं हल न होने तक लड़ाई जारी रखने का ऐलान किया है।दूसरे दिन क्रमिक अनशन के दौरान समाजसेवी रोहित सिंह पटेल ने कहा कि जिले की बुनियादी समस्याओं को लेकर अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन शुरु किया गया है। जब तक पानी, बिजली, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं होता, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा। कहा कि जनता अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो चुकी है। अब किसी भी प्र...