नई दिल्ली, अगस्त 3 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। सड़क पर यातायात नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वालों को दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ''पाठशाला'' लगाकर अनुशासन का पाठ पढ़ा रही है। दुर्घटनाएं रोकने व सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए चल रहे इस अभियान के तहत दिल्ली भर में अब तक 872 पाठशाला सत्रों का किया जा चुका है, जिनमें 17420 यातायात नियम तोड़ने वालों का चालान काटने के साथ उनको शिक्षित किया गया है। इनमें ट्रिपल राइडिंग, गलत दिशा में गाड़ी चलाना, सिग्नल तोड़ना, हेलमेट व सीट-बेल्ट न पहनना, शराब पीकर वाहन चलाना, ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल जैसे प्रमुख उल्लंघनों करने वाले चालकों को शामिल किया गया।अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ( यातायात मुख्यालय) विजयंता गोयल आर्या ने बताया कि चालकों को जागरूक करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।प्रवर्तन के स...