बेगुसराय, अप्रैल 25 -- बखरी, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र अंतर्गत उदयपुर गांव में शनिवार सुबह करीब दस बजे एक हृदयविदारक हादसे में 13 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार उदयपुर गांव के बहियार स्थित पाटोजान चौर में यह हादसा उस समय हुआ जब बालक अपने भाई के साथ जानवर धोने के लिए गया था। इस दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया। जब तक उसका भाई और आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, तब तक उसकी डूबने से मौके पर ही मौत हो चुकी थी। यह भी पढ़ें- नहाने के क्रम में डोभा में डूबने से युवक की मौत भाई के शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़कर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद बालक को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना...