चम्पावत, जनवरी 9 -- पाटी। पाटी व्यापार संघ का चुनाव 11 जनवरी को होगा। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है। अब तक किसी भी पद के लिए नामांकन नहीं हुआ है। चुनाव को लेकर सदस्यता अभियान चल रहा है। पाटी मुख्यालय में रविवार को व्यापार संघ का चुनाव होगा। निवर्तमान महामंत्री दीपक भट्ट ने बताया कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...