चम्पावत, जून 26 -- सतीश जोशी, चम्पावत। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए विकासखंड पाटी में स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। अभियान को लेकर वैक्सीनेटरों और आशा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जनजागरूकता रैली भी निकाली गई। प्रशिक्षण के दौरान एसीएमओ डॉ. बलवीर सिंह ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रत्येक बच्चे तक पोलियो की खुराक पहुंचाना बेहद आवश्यक है। उन्होंने बताया कि 28 जून को बूथ दिवस पर क्षेत्र के पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। यह भी पढ़ें- पाटी में पल्स पोलियो अभियान की तैयारियां पूरी इसके बाद 29 और 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर उन बच्चों को भी दवा पिलाएंगी, जो किसी कारणवश...