चम्पावत, जून 6 -- सतीश जोशी, चम्पावत। पाटी नगर पंचायत चुनाव के लिए मतदान कर्मचारियों का तीसरा रेंडमाइजेशन किया गया। इसके बाद मतदान कर्मचारियों को बूथ आवंटित किए गए। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि मतगणना के लिए कुल चार टेबल तैयार की जाएंगी। हर टेबल पर पांच कार्मिकों की तैनाती होगी। रेंडमाइजेशन प्रक्रिया के दौरान सीडीओ डॉ. जीएस खाती, मुख्य शिक्षा अधिकारी मान सिंह, डीपीआरओ महेश कुमार, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी ध्रुव रावत, अतिरिक्त जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अमित बूरा तथा नवीन उपाध्याय आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- पाटी में नौ को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...