चम्पावत, जून 3 -- नवी अंसारी, बनबसा। बनबसा पुलिस ने गुमशुदा बुजुर्ग महिला को बरामद कर परिजनों को सौंपा। बनबसा थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि 30 मई को देवराम ने थाने में 74 वर्षीय मां की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। खोजबीन के बाद पुलिस टीम ने बुजुर्ग महिला को हरि चांद गुरुचांद धर्म मंदिर, दिनेशपुर से बरामद किया। वृद्ध महिला को उनके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस टीम में एसाई भावना गहतोड़ी, कांस्टेबल उमेश प्रसाद शामिल रहे। यह भी पढ़ें- गुमशुदा बुजुर्ग महिला बरामद की

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...