रुद्रपुर, मई 3 -- दिनेशपुर। एक व्यक्ति ने एक युवक पर पाटल से वार कर घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। रामबाग निवासी कमलेश मंडल ने थाने में दी तहरीर में बताया कि बीते 20 अप्रैल की रात उसके पिता चितरंजन मंडल खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रहे थे। आरोप है कि इस दौरान सड़क किनारे खड़े गांव के ही सजल माझी ने अकारण उनसे गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पिता ने घर आकर उसे घटना की जानकारी दी। उसने गाली-गलौज का कारण पूछा तो आरोपी ने उसके सिर पर पाटल से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आसपास के लोगों के मौके पर आने पर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...