प्रयागराज, मार्च 3 -- कौशाम्बी की एक महिला का पाटलीपुत्र एक्सप्रेस में पर्स गायब हो गया है। कौशाम्बी निवासी समरीन बेगम ने प्रयागराज जीआरपी थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार के साथ ट्रेन नंबर 12142 मुम्बई एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस से सफर कर रही थी। वह छिवकी रेलवे स्टेशन से स्लीपर बोगी में बैठी थी। इस दौरान भीड़ में किसी ने उसका बैग गायब कर दिया। बैग में छोटा पर्स, 900 रुपये, उसके भाई इमरान का पासपोर्ट और अन्य जरूरी सामान था। ट्रेन जब मुम्बई पहुंची तो उसने जीआरपी से शिकायत की। जांच के बाद मुम्बई पुलिस ने केस प्रयागराज जीआरपी को ट्रांसफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...