लखनऊ, जून 6 -- लखनऊ जंक्शन से पाटलीपुत्र जा रही ट्रेन नंबर 15034 लखनऊ-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस के पहिए के पास आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में ट्रेन को गोमतीनगर स्टेशन पर रोका गया। आरपीएफ की टीम ने फायर इक्सटिंगुइशर की मदद से तुरंत आग पर काबू पाया। उसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया। लखनऊ जंक्शन-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस जंक्शन से सुबह लगभग छह बजे रवाना हुई। बादशाह नगर स्टेशन पर इसका दो मिनट का स्टॉपेज था। वहां से खुलकर गोमतीनगर स्टेशन से थ्रू होते हुए ट्रेन निकलती है। लिहाजा प्लेटफार्म नंबर दो और तीन के बीच वाले ट्रैक से यह जा रही थी। उसी दौरान प्लेटफार्म ड्यूटी पर मौजूद आरपीएफ की टीम ने ट्रेन के एसएलआर कोच के पहिए के पास से चिंगारी निकलती देखी। तुरंत गार्ड को सूचना देकर कर ट्रेन को रुकवाया। उसके बाद फायर इक्सटिंगुइशर की मदद से चिंगा...