पाटलिपुत्र से सहरसा होकर पूर्णिया कोर्ट तक आज से चलेगी रात की ट्रेन, कोसी सीमांचल के यात्रियों को फायदा
सहरसा, अगस्त 16 -- रंजीत, सहरसा। बिहार के कोसी और सीमांचल क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। सूबे की राजधानी पटना के पाटलिपुत्र से सहरसा के रास्ते पूर्णिया कोर्ट के लिए रात के समय में नई स्पेशल ट्रेन 17 अगस्त से 16 सितंबर तक चलेगी। ट्रेन का परिचालन सप्ताह में 5 दिन तक अगले एक महीने तक किए जाने से संबंधित अधिसूचना जारी हो गई है। यह ट्रेन सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, रोसड़ा, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा के रास्ते पूर्णिया कोर्ट जाएगी और आएगी। इस ट्रेन के शुरू होने से कोसी और सीमांचल के लोगों की राजधानी पटना से रात्रिकालीन ट्रेन की मांग पूरी हो जाएगी। रेलवे द्वारा जारी अधिसूचना मुताबिक पाटलिपुत्र से स्पेशल ट्रेन (03216) बुधवार और शनिवार को छोड़कर अन्य सभी दिन देर रात 11 बजे खुलेगी। सुबह 5.55 बजे सहरसा होते हुए साढ़े 8 बजे पूर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.