सहरसा, अगस्त 18 -- सहरसा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पाटलिपुत्र से सहरसा होकर पूर्णिया कोर्ट जाने और आने वाली स्पेशल ट्रेन के सफर में यात्रियों को अधिक जेब ढीली करनी होगी। दरअसल, इस ट्रेन के स्लीपर से लेकर एसी कोच तक के किराए जनहित एक्सप्रेस, दानापुर-सुपौल वाया सहरसा जैसी नियमित ट्रेनों के मुकाबले बढ़े हुए हैं। नियमित ट्रेनों के मुकाबले इसके स्लीपर कोच का किराया 160 रुपए अधिक है। थर्ड एसी कोच का 395 तो सकेंड एसी का किराया 495 रुपए तक बढ़े हुए हैं। ट्रेनों के किराए मामले में दो तरह के मापदंड पर लोग सवाल उठाने लगे हैं। यह भी पढ़ें- पाटलिपुत्र और पूर्णिया कोर्ट के मध्य स्पेशल ट्रेन का परिचालन हुआ शुरूकिराए का अंतर सवाल उठाना भी लाजिमी है क्योंकि किराये का अंतर कोई कम नहीं है। जनहित और पुणे-सुपोल एक्सप्रेस में पाटलिपुत्र से सहरसा का स्लीपर कोच का प...