पटना, जुलाई 8 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार (8 जुलाई) को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में कुल 22 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। इसके तहत पटना में प्रस्तावित पाटलिपुत्र और मुजफ्फरपुर में तिरहुत सैटेलाइट टाउनशिप के कोर क्षेत्र का विस्तार किया जाएगा। साथ ही भागलपुर में गंगा नदी पर क्षतिग्रस्त हुए विक्रमशिला पुल की मरम्मत पर 126 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया है। चार शहरों में रैपिड रेल चलाने के लिए डीपीआर बनाने से लेकर 10 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में 76 नए पदों के सृजन को भी सम्राट कैबिनेट की बैठक में स्वीकृति दे दी गई है।सरकारी भवनों पर लगेंगे रूफटॉप सोलर प्लांट बिहार में जल जीवन हरियाली अभियान के तहत सरकारी भवनों पर रूफटॉप सोलर प्लांट लगाए जाएंगे। बिहार कैबिनेट ने सरकारी इमारतों पर कुल 500 मेगावाट क्षमता के ग्...