पटना, जून 8 -- राजस्व अभिलेख में हेराफेरी करने और दाखिल-खारिज वाद के निष्पादन में लापरवाही के आरोप में पाटलिपुत्र अंचलाधिकारी (सीओ) पर विभागीय कार्यवाही चलेगी। जिलाधिकारी डा. त्यागराजन एसएम ने अपर समाहर्ता को सीओ के खिलाफ प्रपत्र क गठित करने का निर्देश दिया है। डीएम ने कहा कि सीओ के खिलाफ राजस्व अभिलेख में हेराफेरी करने और दाखिल-खारिज वाद के निष्पादन में लापरवाही बरतने का आरोप है। जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी से जांच करायी गई थी। जांच में आरोप सही पाये गए। सीओ से इन आरोपों पर स्पष्टीकरण मांगा गया था, जिसका संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। अब सीओ के खिलाफ प्रपत्र 'क' गठित कर सरकार को भेजा जा रहा है। यह भी पढ़ें- पाटलिपुत्र अंचलाधिकारी पर विभागीय कार्यवाही होगी इसके लिए अपर समाहर्ता को निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि दायित्वों के ...