घाटशिला, मार्च 14 -- घाटशिला। घाटशिला के विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने जल संसाधन मंत्री झारखंड सरकार को एक ज्ञापन सौंप कर घाटशिला प्रखंड के पाट मोहलिया में स्थित सरकारी बड़ा तालाब के जिर्णोद्वार एवं सुंदरीकरण करने की मांग किया है। सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि घाटशिला प्रखंड के मौजा पाट महुलिया स्थित सरकारी बड़ा तालाब का कुल रकबा 39.39 एकड़ है । इस तालाब पर आसपास के लगभग तीन पंचायत उल्दा, महुलिया एवं जोड़ीसा के लोग आश्रित है । इस तालाब से लगभग 15000 की आबादी प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होती है । वर्तमान में तालाब का समुचित विकास नहीं होने कारण इसका पूर्ण रूप से उपयोग ग्रामीण नहीं कर पा रहे हैं। यदि इस तालाब का जिर्णोद्वार एवं सुंदरीकरण कराया जाए तो इस क्षेत्र के किसानों को सिंचाई सुविधा का लाभ मिलेगा, साथी इस पर्यटन स्थल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.