पाटपुर के युवक का पेड़ में लटकता हुआ मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
घाटशिला, जून 27 -- बहरागोड़ा। बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के ईचड़ाशोल मौजा अंतर्गत पीडब्ल्यूडी चौक के समीप शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब पाटपुर गांव निवासी युवक रवि बेहरा (उम्र 18) का शव एक पेड़ से लटकता हुआ पाया गया। परिजनों के मुताबिक, रवि रात को खाना खाकर सामान्य रूप से घर में सोया था, लेकिन देर रात वह कब बाहर निकल गया, इसकी भनक किसी को नहीं लगी। सुबह जब स्थानीय लोग मॉर्निंग वॉक के लिए निकले, तब उनकी नजर पेड़ से झूलती लाश पर पड़ी, जिसके बाद तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही बहरागोड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल घाटशिला भेज दिया। इस अप्रत्याशित घटना से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पुलिस मामले की अपने स्तर से जांच-पड़ताल मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.