पलामू, जून 24 -- मेदिनीनगर। पाटन थाना क्षेत्र के तेलयाही गांव के समीप अनियंत्रित होकर बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोग घायल हो गए हैं। आसपास के लोगों ने सभी लोगों को इलाज के लिए मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया है जहां इलाज जारी है। आबादगंज निवासी संतोष कुमार, पाटन निवासी चंदन कुमार एवं लेस्लीगंज निवासी संदीप कुमार एक ही बाइक पर सवार होकर मेदिनीनगर से पाटन की ओर जा रहे थे। मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच स्थित टीओपी की पुलिस ने जख्मी लोगों का फर्द ब्यान लेकर संबंधित थाना में भेज दिया है। संतोष कुमार कुमार के अनुसार तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। यह भी पढ़ें- अनियंत्रित होकर बाइक से पलटने से तीन लोग घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...