पलामू, मई 8 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पशु तस्करी का खुलासा किया है। शुक्रवार को तड़के में गश्ती दल को सूचना मिली कि सगुना गांव की ओर से दो पिकअप वाहनों में गोवंशीय पशुओं को क्रूरतापूर्वक लादकर तस्करी के उद्देश्य से ले जाया जा रहा है। पुलिस टीम ने मेदिनीनगर-पाटन मुख्य सड़क स्थित केल्हार गांव के पास वाहन जांच अभियान चलाया। करीब 2:45 बजे एक पिकअप वैन को रोककर जांच की गई, जिसमें 43 भैंसों को अमानवीय तरीके से लदा पाया गया। पूछताछ के दौरान चालक ने बताया कि एक अन्य वाहन में भी पशुओं को अवैध रूप से ले जाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने दूसरे पिकअप वाहन को भी पकड़ा, जिसमें एक बैल और आठ गाय समेत कुल नौ गोवंशीय पशु बरामद किए गए।

पुलिस की कार्रवाई पाटन के थाना प्रभारी के अनुसार प...