पलामू, अप्रैल 12 -- पाटन, प्रतिनिधि। पलामू जिले के पाटन प्रखंड भाजपा मंडल कमेटी ने कुड़वा स्थित पार्टी कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष जितेंद्र पाण्डेय की अध्यक्षता में कार्यक्रम किया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ पूर्व सांसद मनोज कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं पाटन प्रखंड के सभी पंचायत प्रभारी, बूथ प्रभारी एवं मंडल के पार्टी कार्यकर्ता विशेष रूप से शामिल हुए। प्रशिक्षण शिविर में पूर्व सांसद मनोज कुमार ने कहा कि पार्टी स्तर पर यह अभियान सगंठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के बीच सांगठनिक विषयों की समझ बढ़ाने के उद्देश्य से किया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण कार्यकर्ताओ को प्रशिक्षित करने का एक व्यापक अभियान है। कार्यक्रम प्रभारी अरुण दु...