चम्पावत, जून 11 -- जगदीश राय, लोहाघाट। लोहाघाट-पिथौरागढ़ एनएच में पाटन पुल के निकट कलवर्ट निर्माण स्थल के पास एक डंपर कीचड़ में फंस गया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात आधे घंटे तक ठप रहा। गुरुवार सुबह टनकपुर से पिथौरागढ़ की ओर भवन निर्माण सामग्री ले जा रहा यूके 05-सीए-8010 नंबर का डंपर पाटन पुल के पास चल रहे कलवर्ट निर्माण कार्य के समीप कीचड़ में फंस गया। सूचना मिलते ही मौके पर लोडर मशीन पहुंची और डंपर को खींचकर सड़क से हटाया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका। इस घटना से स्थानीय वाहन चालकों और यात्रियों और स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- पाटन पुल के पास अधूरे कलवर्ट निर्माण के पास डंपर फंसा निर्माण कार्य के दौरान सड़क पर जमा कीचड़ को लेकर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई है। वाहन चालक रमेश...