पागल बंदर के आतंक से ग्रामीण परेशान, तीन मजदूरों को काटा
सीवान, अप्रैल 18 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के प्राणपुर बागीचे में पागल बंदर ने तीन लोग को काटकर जख्मी कर दिया। घायल प्राणपुर निवासी बालचंद राम के पुत्र चंदन राम, रामबालक राम के पुत्र सर्वेश कुमार राम और विश्वनाथ राम के पुत विजय राम बताया जाता है। जो मजदूरी करने के लिए काम पर जा रहे थे। जैसे तीनों मजदूरों ने प्राणपुर बगीचा के पास पहुंचे ही थे कि पागल बंदर ने हमला कर दिया और काट कर ज़ख्मी कर दिया। ग्रामीणों और परिजनों के सहयोग से ज्ञानी मोड़ स्थित एक निजी चिकित्सक के पास तीनों मजदूरों का इलाज कराया गया। हालांकि, अभी तीनों मजदूरों की हालत सामान्य है। बता दें कि बीडीसी सदस्य जय राम ने बताया कि पागल बंदर से प्राणपुर गांव में महिला और पुरुष को घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं ग्रामीण बच्चों को स्कूल नहीं भेज रहे हैं। ग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.