सोनभद्र, फरवरी 22 -- रामगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कस्बा सहित आसपास के कई गांवों में रविवार को एक पागल कुत्ते ने जमकर आतंक मचाते हुए 27 लोगों को काटकर घायल कर दिया। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। सभी घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तियरा में कराया गया, जहां चिकित्सकों ने एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाकर उन्हें आवश्यक सलाह दी। उधर ग्रामीणों ने पागल कुत्ते को घेरकर मार डाला। पागल कुत्ते ने सुबह करीब नौ बजे रामगढ़ कस्बा के काशीपुरा, कसारी, कोरियांव समेत अन्य गांवों में लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया। कुत्ते के हमले में दिलराज (60), राम आशीष (65), बुल्लू (40), प्रदीप (46), इंद्रपाल (70), कविता (7), प्रीति (14), नवीन (16), तारकेश्वर (68), राजाराम (60), रविकांत (18), राधिका देवी (45), चंद्रपति (55), कृष्ण कुमार (50...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.