संभल, मार्च 10 -- शहर के बाजार में सोमवार शाम एक कुत्ता पागल हो गया। जो आने जाने वाले लोगों पर हमलावर होकर काट रहा था। एक सफेद रंग का कुत्ता जो पागल हो गया। उसने बिसौली गेट, घंटाघर, बड़ा बाजार, मुरादाबाद गेट में लगभग 15 से 20 लोगों को काट लिया। जिससे लोगों में दहशत फैल गई । काटे गए लोगों में करीब 16 लोग रैबीज का इंजेक्शन लगवाने सरकारी अस्पताल पहुंचे। जहां अस्पताल खोलकर सभी को इंजेक्शन लगाए गए। वहीं कुत्ता पागल होने की सूचना तत्काल नगरपालिका को दी गई। नगर पालिका ने एक एनजीओ के माध्यम से पागल कुत्ते को पकड़वाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.