चित्रकूट, जनवरी 12 -- मानिकपुर, संवाददाता। कस्बा मानिकपुर से सरैंया समेत आसपास के गांवों में पागल कुत्ते ने दो दिन के भीतर ग्रामीणों में दहशत व्याप्त कर दी। पागल कुत्ते ने जो भी सामने आया, उस पर हमला बोलते हुए काटा। दो दिन के भीतर 23 लोगों पर कुत्ते ने हमला कर काट लिया। लोगों ने सीएचसी व जिला अस्पताल पहुंचकर इलाज कराया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम ने पागल कुत्ते को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम के साथ रेस्क्यू कराया। बाद में ग्रामीणों ने कुत्ते को घेरकर मार डाला। पागल कुत्ते ने रविवार से लोगों पर हमला करना शुरु कर दिया था। लेकिन सोमवार को उसने लोगों पर ताबड़तोड़ हमले कर काटा। कुत्ते ने मानिकपुर कस्बे के 47 वर्षीय कृष्णा व 30 वर्षीय बिजिया को सबसे पहले काटा। इसके बाद वह सरैंया की तरफ निकला। उसने इस बीच सरैंया निवासी 38 वर्षीया ऊषा, 12 वर्षीया रानी...