गिरडीह, सितम्बर 11 -- तिसरी, प्रतिनिधि तिसरी प्रखंड के रीजनी गांव के निवासी चंद्रिका सिंह की पत्नी फुलवा देवी को पागल कुत्ते ने गुरुवार को काट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है। इस सम्बन्ध में बताया गया कि फुलवा देवी सुबह लगभग 9 बजे अपने घर से गांव में ही कहीं जा रही थी। तभी एक पागल कुत्ते ने उनपर जानलेवा हमला कर दिया और उनके जांघ में दांत से काटकर मांस नोच लिया। जिसके कारण फुलवा देवी का जांघ गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। इस दौरान फुलवा देवी के जांघ में काटने के बाद भी वह कुत्ता शांत नहीं हुआ और फुलवा देवी पर हमला करने का प्रयास करता रहा। लेकिन इसी बीच गांव के लोगों ने उक्त पागल कुत्ते को खदेड़ कर भगाया। तब जाकर फुलवा देवी की जान बच सकी। पागल कुत्ता द्वारा हमला किए जाने के बाद परिजनों ने फुलवा देवी को तिसरी सामुदायिक स्वास्थ्य लेकर आएं। जह...