गोरखपुर, मई 17 -- महुआपार, हिंदुस्तान संवाद। शनिवार को एक पागल कुत्ते ने चार लोगों के अलावा कई मवेशियों को काट कर आतंक मचा दिया। दो घायल लोगों को बड़हलगंज समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जबकि अन्य ने निजी क्लीनिकों में उपचार कराया। वहीं इस घटना को लेकर लोगों में दहशत है। कुछ मवेशी भी पागल कुत्ते के शिकार हुए है। सुबह लगभग 11:30 बजे संसारपार मार्ग पर भगवती लाज के पीछे पागल कुत्ते ने एक लडकी को काट लिया। इसके बाद वह मुख्य बाजार की तरफ दौड़ता हुआ आया। इस दौरान उसके सामने जो भी इंसान आया, उस पर हमला कर उसे काट कर घायल कर दिया। इसके बाद संसारपार गांव के लोग पागल कुत्ते के पीछे कई लोग हाथ में ईट-पत्थर व लाठी लेकर भागने लगे। कुत्ते के काटने से घायल हुए दो लोगो को बड़हलगंज समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जिनकी पहचान अंजू विश्वकर्मा पुत्...