बुलंदशहर, दिसम्बर 11 -- सदर तहसील के गांव मालागढ़ में गुरुवार को पागल कुत्ते ने पूरे दिन आतंक मचा रखा। कुत्ते ने बच्चों सहित आठ ग्रामीणों को काट लिया। बढ़ते हमलों को देखते हुए ग्रामीणों ने कुत्ते को घेरकर मार डाला। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उन्हें एआरवी व एआरएस लगाया गया। ग्रामीणों के अनुसार कुत्ता सुबह से ही असामान्य व्यवहार कर रहा था। वह लगातार दौड़ रहा था, लार गिरा रहा था, पानी देखकर पीछे हट रहा था, और रास्ते में मिलने वाले दूसरे कुत्तों पर भी हमला कर रहा था। दिन चढ़ते-चढ़ते उसने गांव में कई जगहों पर लोगों को निशाना बनाया। कुत्ता और ज्यादा आक्रामक होने लगा तो ग्रामीणों ने एकजुट होकर उसका पीछा किया। काफी मशक्कत के बाद गांव के बाहर कुत्ते को घेर लिया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे डंडों से पीटकर मार ...