मिर्जापुर, फरवरी 3 -- पड़री,मिर्जापुर। क्षेत्र के छटहा बाजार में पागल कुत्ते ने सोमवार की शाम को आंगनबाड़ी कार्यकत्री समेत छह लोगों को काट लिया l कुत्ते के आतंक से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई।आवारा पागल कुत्ते ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री सीता देवी, गांव के सफाईकर्मी, वर्षीय बालिका, संतलाल सोनी, अमरेश, रीना सहित एक ही परिवार के तीन अन्य सदस्यों को काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि पागल कुत्ता अचानक लोगों पर झपट पड़ा और गली-मोहल्लों में दौड़ाकर कई लोगों को काट लिया। अचानक हुई इस घटना से बाजार और आसपास के इलाकों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लोग अपने-अपने घरों में दुबक गए और छोटे बच्चों को बाहर निकालना बंद कर दिया। घायलों को तत्काल नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व जिला अस्पताल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.