गुमला, मार्च 23 -- घाघरा। घाघरा थाना क्षेत्र के कोटामाटी टंगरा टोली गांव में रविवार शाम एक पागल कुत्ते ने पांच वर्षीय शिवांश उरांव पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार बच्चा घर के आंगन में था, तभी कुत्ता आया और उसे भगाने के दौरान उसके चेहरे पर काट लिया। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए गुमला रेफर कर दिया गया। घटना से गांव में दहशत है ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...