रामपुर, जून 19 -- क्षेत्र के गांव ढकिया में एक पागल कुत्ते ने आतंक मचा रखा है। कुत्ते के हमले में आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। भय के चलते लोगों ने बच्चों को घरों के अंदर रखना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों के अनुसार कुत्ता गांव की गलियों में घूमकर राह चलते लोगों और बच्चों पर अचानक हमला कर रहा है। शुक्रवार को कुत्ते ने सुखपाल (36) पर हमला कर उनकी नाक गंभीर रूप से घायल कर दी। इसके अलावा सोना (11), अजय (22), मयंक पाल (10) समेत कई अन्य लोग भी कुत्ते के हमले में घायल हो गए।घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाए गए। लगातार हो रहे हमलों से ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से कुत्ते को पकड़वाने और गांव में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

हिं...