लोहरदगा, मार्च 10 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा सेन्हा थाना क्षेत्र के चितरी डांडू के समीप एक पागल कुत्ते ने आतंक मचाते हुए छह दर्जन से अधिक लोगों को काटा। बताया जाता है कि कुत्ते ने लगातार लोगों पर हमला करते हुए उन्हें घायल कर दिया। पागल कुत्ते के हमले से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और ग्रामीणों में दहशत फैल गई। कुत्ते के हमले से घायल लोगों को परिजनों और ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल लाया गया। एक साथ बड़ी संख्या में घायलों के पहुंचने से अस्पताल में भीड़ लग गई। इतनी बड़ी संख्या में डाग बाइट से घायलों को एंटी-रेबीज इंजेक्शन देने में अस्पताल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। घटना में घायल लोगों में महावीर उरांव, आयशा परवीन समेत दर्जनों ग्रामीण शामिल हैं। सभी का इलाज सदर अस्पताल में किया गया।घटना के बाद इलाके ...