जौनपुर, मार्च 9 -- सतहरिया (जौनपुर)। नगर से लेकर गांव तक भारी तादाद मे आवारा कुत्ता घूम रहे है।जो रोजाना किसी न किसी को काट कर जख्मी कर रहे हैं। पागल कुत्ते ने सोमवार काटकर पांच लोगों को घायल कर दिया। मुंगराबादशाहपुर के सोहासा गांव निवासी 65 वर्षीय लालता प्रसाद, 26 वर्षीय सचिन पटेल, 65 वर्षीय राम लाल, 40 वर्षीय पिन्टू, 38 वर्षीय महेन्द्र कुमार पागल कुत्ते के काटने से घायल हुए हैं। घायलों को मुंगराबादशाहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...