नई दिल्ली, अगस्त 11 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भारत सरकार ने साफ किया कि वह अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा हितों और क्षेत्रीय स्थिरता के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा। विदेश मंत्रालय ने यह बात हाल में पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये के बीच हुए रक्षा समझौते के संदर्भ में कही। भारत इसके प्रभावों का अध्ययन कर रहा है।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जैसवाल ने हाल में पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये के बीच हुए रक्षा समझौते को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में यह बात कही। जैसवाल ने कहा कि हम पश्चिम एशिया संघर्ष के घटनाक्रम पर करीब से नजर रख रहे हैं। यह भी पढ़ें- 48 घंटे में फूटा 'इस्लामिक नाटो' का गुब्बारा: सऊदी पर हमला, बचाने नहीं आए पाकिस्तान-तुर्की जहां तक इस इस समतौते का सवाल है, हम राष्ट्रीय सुरक्षा और क्षेत्रीय शांत...