नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- पाकिस्तान में भले ही भारतीय फिल्मों और गानों पर बैन हो, लेकिन वहां की जनता आज भी भारतीय कंटेंट की दीवानी है। यही कारण है कि वहां नेटफ्लिक्स पर भारतीय फिल्में और स्पॉटिफाई पर भारतीय गाने ट्रेंड कर रहे हैं। एक तरफ, पाकिस्तानी सरकार वहां के सबसे बड़े न्यूज चैनर 'जियो न्यूज' (Geo News) को दिवंगत गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने पर नोटिस दे रही है। वहीं दूसरी तरफ, पाकिस्तानी जनता पागलों की तरह भारतीय कंटेंट देख और सुन रही है।क्यों दिया नोटिस? पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने साल 2018 में आदेश दिया था कि टीवी और सिनेमाघरों में भारतीय कंटेंट (फिल्मों, गानों, विज्ञापनों) के प्रसारण पर पाबंदी लगाई जाए है। ऐसे में पाकिस्तान की मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी (PEMRA) ने जियो न्यूज चैनल के आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने पर आपत्ति जताई...