पाक में छपी फेक करेंसी को दिल्ली में खपाना था; ATS ने लखनऊ से 2 तस्करों को दबोचा, इतने जाली नोट मिले
विशेष संवाददाता, अगस्त 8 -- पाकिस्तान में छपे भारतीय जाली नोट पश्चिम बंगाल के रास्ते देश में धड़ल्ले से सप्लाई किए जा रहे हैं। आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने इस नेटवर्क से जुड़े तस्कर अजीम खान और राजा उर्फ समीरुल को लखनऊ से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 500 रुपये के उच्च गुणवत्तावाले 201 जाली नोट बरामद किए हैं। एटीएस थाने में मुकदमा दर्ज कर दोनों से पूछताछ की जा रही है। दोनों आरोपी कासगंज के ग्राम गणेशपुर के रहने वाले हैं। आशंका है कि भारतीय जाली मुद्रा का प्रयोग राष्ट्र विरोधी गतिविधियों व आतंकी नेटवर्क में भी किया जा रहा है, जिसे लेकर गहनता से छानबीन की जा रही है।एक लाख 500 रुपये के जाली नोट मिले, 2 तस्कर गिरफ्तार एटीएस अधिकारियों के अनुसार जाली नोटों की सप्लाई बांग्लादेश के रास्ते पश्चिम बंगाल के मालदा में की जा रही है। मालदा में बैठे तस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.