रामपुर, अप्रैल 10 -- रामपुर। फर्जी दस्तावेजों से बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक की नौकरी पाने वाली पाकिस्तानी महिला नागरिक फरजाना ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हाई कोर्ट की शरण ली और वहां केस के खिलाफ याचिका दाखिल कर दी। फिलहाल हाई कोर्ट ने उसकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। महिला ने अपनी याचिका में कहा है कि उसे 2021 में बर्खास्त कर दिया गया था, जिसके खिलाफ वह पहले से हाई कोर्ट चली गई थी। उस मामले में अभी सुनवाई जारी है। ऐसे में उस पर केस का कोई औचित्य नहीं है। हाई कोर्ट ने फिलहाल अगले आदेश तक महिला की गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए वादी पक्ष को अपना जवाब दाखिल करने के लिए समय दिया है। हाई कोर्ट में अब 13 अप्रैल को इस मामले में सुनवाई की जाएगी। विवेचक ने बताया कि कोर्ट में सुनवाई होनी है,उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की...