बांदा, अप्रैल 3 -- बांदा। संवाददाता पांच साल से पाकिस्तान की जेल में बंद धौसड गांव के मछुवारे का व्हाट्सएप संदेश उसकी मां को मिला तो मां की हालत बिगड़ गई। संदेश में एक पत्र मिला है, जिसमें उसने लिखा है कि दादा, दादी, काका, काकी तुम कैसे हो। हमारी चिंता ज्यादा न करना आप लोग ठीक से रहना। उसकी रिहाई के लिए क्या प्रयास किया जा रहे हैं। यहां पर जंग का माहौल है जंग खत्म होने के बाद शायद रिहाई हो जाए। पाकिस्तान में जंग के माहौल के बीच अनहोनी की आशंका के चलते मां बिलख पड़ी, उसकी हालत बिगड़ गई, उसने खाट पकड़ ली है।तिंदवारी थाना क्षेत्र के धौसड गांव निवासी पिता जागेश्वर ने बताया कि उसका पुत्र लक्ष्मण 22 जुलाई 2022 को पोरबंदर बंदरगाह में मछली पकड़ने गया था। इस दौरान वह पाकिस्तान की सीमा में चला गया। पाकिस्तानी सेना ने उसे गिरफ्तार कर जेल में बंद कर ...