फतेहपुर, दिसम्बर 17 -- फतेहपुर। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित परिषदीय स्कूलों में कार्यरत रसोइयों के लिए पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन 19 दिसम्बर को किया जा रहा है। जिसमें विभिन्न ब्लाकों से करीब 30 रसोइयों को प्रतिभाग कराया जाएगा। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली रसोइयों को नकद पुरस्कार और शेष को सात्वंना पुरस्कार के साथ साथ भत्ता भी दिया जाएगा। व्यंजनों का अवलोकन करने के लिए सात सदस्यीय जजों का पैनल बनाया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी भारती त्रिपाठी ने बताया कि इस वर्ष भी रसोइयों के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। सुबह 10 से आयोजित कार्यक्रम में 30 रसोइयों द्वारा दिए गए मीनू के अनुसार व्यंजन बनाया जाएगा। व्यंजन बनाने के साथ विभिन्न बिंदुओं में अंक दिए जाएंगे, जिसके आधार पर उत्कृष्ट रसोइयों का चयन किया जाएगा। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.