बलरामपुर, मार्च 22 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिला पंचायत कैंपस स्थित आदर्श कंपोजिट विद्यालय परिसर में रविवार को जिला स्तरीय पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के प्रत्येक शिक्षा क्षेत्र से तीन-तीन रसोइयों ने भाग लेकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ला रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में बीएसए शुभम शुक्ला एवं जिला वित्त लेखा अधिकारी विवेक पांडेय उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ तथा संचालन एसआरजी महमुदुल हक ने किया। प्रतियोगिता में रसोइयों ने स्वादिष्ट व पौष्टिक व्यंजन तैयार किए, जिनका मूल्यांकन गुणवत्ता, स्वच्छता और प्रस्तुति के आधार पर किया गया। निर्णायक मंडल के फैसले के अनुसार प्राथमिक विद्यालय रामनगर पचपेड़वा की रसोइया आशा ने प्रथम स्थान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.