नई दिल्ली, जुलाई 25 -- जम्मू-कश्मीर की एक अदालत के आदेश पर पुलिस ने शनिवार को रियासी जिले में सीमा पार से आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने वाले एक हैंडलर के खिलाफ नोटिस जारी किया। इसमें उसे 2022-23 में कटरा और नरवाल में हुए दोहरे बम धमाकों के मामले में 21 अगस्त तक पेश होने का निर्देश दिया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने जम्मू में एनआईए की विशेष अदालत के आदेशों का पालन करते हुए रियासी के अंगराला गांव निवासी आतंकवादी मोहम्मद कासिम उर्फ ​​'सलमान' के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 84 के तहत यह नोटिस जारी किया। उन्होंने कहा कि यह नोटिस महोर पुलिस स्टेशन में यूएपीए के तहत दर्ज एफआईआर से संबंधित है। आरोपी सीमा पार से काम करने वाला एक वांटेड आतंकी हैंडलर है जो 2022-23 के कटरा और नरवाल (जम्मू) धमाकों समेत कई मामलों में शामिल रहा है। माना जाता है...